Motivational Story In Hindi | ईश्वर का अवसर | हिंदी कहानी

0
493
ईश्वर का अवसर | Motivational Story In Hindi | हिंदी कहानी
ईश्वर का अवसर | Motivational Story In Hindi | हिंदी कहानी

Motivational Story In Hindi | ईश्वर का अवसर |
हिंदी कहानी

एक राज्य के राजा ने पुरे राज्य में घोषणा करवाई की कल सुबह
जब मेरे महल का मुख्य दरवाज़ा खोला जायेगा तब जिस व्यक्ति
ने भी महल में जिस वस्तु पर भी हाथ रख दिया … वह वस्तु
उसकी हो जाएगी.

यह घोषणा वहा की प्रजा ने सुनकर सभी प्रजाजन आपस में ही
वार्तालाप करने लगे कि… मैं तो सबसे कीमती वस्तु पर ही हाथ
रखूँगा…

कुछ प्रजाजन कहने लगे की… मैं तो सीधा जाकर सारे सोने पर
ही हाथ रख दूंगा… कुछ ने चांदी को… तो कुछ ने कीमती गहनों
को… कुछ ने राजा के घोड़ों को… तो कुछ ने राजा के हाथी को…
कुछ ने दुध देनेवाली गाय को… हाथ लगाने की बात कर रहे थे.

दुसरे दिन सबेरे राजा के अपने महल का प्रवेशद्वार खोल दिया
और सभी प्रजाजन अपनी अपनी पसंदीदा वस्तु के लिये दौड़ने लगे…
सभी को ये जल्दी थी कि पहले मैं अपनी पसंदीदा वस्तु
को हाथ लगा दूँ…. जिससे की… वह वस्तु हमेशा के लिए मेरी हो जाऐ.

राजा अपने स्थान पर बैठकर सभी को देख रहा था और अपने
आजू – बाजु हो रही भाग दौड़ को देखकर मुस्कुरा रहा था.
तभी उस भीड़ में से एक व्यक्ति राजा की और बढ़ने लगा और
धीरे-धीरे भीड़ को पार करते हुए… अपने राजा के नजदीक पहुँच गया…
और उसने राजा के सर पर अपना हाथ रख दिया…

ईश्वर का अवसर | Motivational Story In Hindi | हिंदी कहानी

राजा के ऊपर हाथ रखते ही… सम्पूर्ण राजा उस व्यक्ति का हो
गया… साथ ही राजा की हर एक वस्तु भी उस व्यक्ति की हो गयी.

जिस प्रकार राजा ने अपनी प्रजा को अवसर दिया और उन लोगों
ने गलतियां की… ठीक इसी तरह सारी संसार का मालिक भी हम सबको
प्रतिदिन अवसर देता है… लेकिन शोक की बात है की फिर भी हम लोग
प्रतिदिन गलतियां करते ही हैं…!

हम ईश्वर को पाने की बजाए उस ईश्वर की बनाई हुए संसार की वस्तुओं
की इच्छा करते हैं. लेकिन कभी भी हम लोग इस बात पर सोच -विचार
नहीं करते की… क्यों ना इस संसार को बनाने वाले ईश्वर को ही पा लिया जाए…

अगर ईश्वर हमारे हो गए तो ही उसकी बनाई हुई हर वस्तु भी
हमारी हो जाएगी.

Positive Story In Hindi | हिंदी कहानी | प्रेरणादायक कहानी

सुंदर विचार, Good Thoughts Hindi On Life | Suvichar Hindi me

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here